Faridabad Bulldozer Actions: हरियाणा के फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है. यहां पर एक घर की चौथी मंजिल को प्रशासन ने गिरवा दिया. हालांकि, घर वाले ढोल-नगाड़े बजाकर सड़क पर नाचते हुए विरोध करने लगे. मालिक ने बताया कि इलाके में और भी चार मंजिला घर हैं, लेकिन एक्शन केवल उनके घर पर हुआ है, क्योंकि उन्होंने पैसे देने से इंकार किया था.
फरीदाबाद बड़खल विधानसभा के विधायक धनेश अदलखा के खिलाफ गुस्सा खूब फूटा. सरकार पर भी ताने चले. सड़क पर ऐसा माहौल बना कि लोग रुक-रुककर वीडियो बनाने लगे. जिस घर की चौथी मंजिल टूट रही थी तो मालिक बासी गुस्से और दुख के साथ बोले कि यहां तो सबकी चार-चार मंजिलें हैं. मेरी ही क्यों? बाकी की क्यों नहीं टूटतीं? डील कर लो तो बच जाते हैं. दस लाख देने वालों की बिल्डिंग खड़ी है…मुझसे भी पैसे मांगे थे मैसेज भी आए.
सोना बेचकर बनवाया था घर
बासी ने कहा कि अपनी पूरी कमाई यहां तक कि सोना बेचकर भी बिल्डिंग में लगा दिया, लेकिन पैसे नहीं दिए तो मेरी चौथी मंजिल तोड़ दी. जिन लोगों ने 10 लाख दे दिए, उनकी मंजिलें बच गईं. मैंने नहीं दिया तो मेरा टूट गया. अब तीन साल और देखेंगे सरकार को फिर सोचेंगे क्या करना है. आसपास के लोग भी यही बोले कि पूरा इलाके में चार-चार मंजिलें बनी हैं लेकिन कार्रवाई सिर्फ कुछ घरों पर ही होती है. फरीदाबाद वालों ने शायद पहली बार ऐसा विरोध देखा, जिसमें गुस्सा दर्द और डांस सब एक साथ दिखा. नारियल फूट रहा था. ढोल बज रहा था और लोग गा रहे थे कि धोखे धाकड़ के धोखे…एक टूटता घर, नाचते लोग…ऐसा नजारा फरीदाबाद में शायद ही किसी ने पहले देखा होगा.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.