Haryana Weather Live: फरीदाबाद समेत हरियाणा में फरवरी में मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है. सुबह-शाम हल्की ठंड, दोपहर में तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. 13 फरवरी को फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज हुआ. चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा. कुल मिलाकर सर्दी विदा और गर्मी की दस्तक साफ दिख रही है.
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट आई है फिर भी 8 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही रहा. यानी रातें अब पहले जैसी ठंडी नहीं रहीं. दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट है. फिर भी 4 शहरों में पारा 25 डिग्री के पार पहुंच गया. बीच-बीच में ठंडी हवा चलती है तो गर्मी उतनी परेशान नहीं करती.
मौसम विभाग साफ कह रहा है कि 16 फरवरी तक मौसम सूखा ही रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. कल यानी 13 फरवरी को जारी डाटा के हिसाब से प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़ा है. यही नहीं राज्य का औसत तापमान सामान्य से करीब 1.9 डिग्री ऊपर चल रहा है. साफ है इस बार फरवरी में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है.
अगर जिलों की बात करें तो कल यानी 13 फरवरी को फरीदाबाद सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. नूंह और भिवानी में भी पारा 26.6 डिग्री तक गया. हिसार में 25.9 और चंडीगढ़ में 25.2 डिग्री दर्ज हुआ. खास बात यह है कि चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है, जो मौसम के बदलते मिजाज का साफ इशारा है. भिवानी के कुछ हिस्सों में जरूर 1.5 डिग्री की मामूली गिरावट दिखी, लेकिन ज्यादातर शहरों में पारा चढ़ रहा है.
सबसे बड़ी राहत ये है कि कहीं भी बारिश नहीं हुई. सभी जगह बारिश शून्य रही. आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा. धूप और तेज होगी तो तापमान भी बढ़ सकता है. सब मिला कर देखें तो सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में गर्माहट हरियाणा का मौसम इन दिनों एकदम बदलते मौसम का एहसास दे रहा है. अब असली सर्दी विदा लेने लगी है और गर्मी धीरे-धीरे कदम बढ़ा रही है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.