Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड अभी कम नहीं. आज तापमान कल से थोड़ा बढ़ा और औसत अधिकतम में करीब शून्य दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई लेकिन अभी भी सामान्य से लगभग 3.8 डिग्री कम है. आगे कुछ दिन अगर तापमान थोड़ा और बढ़ता है तो ठंड में थोड़ी नरमी आ सकती है.
अगर अलग-अलग शहरों की बात करें तो चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री रहा, जो कल से 3.1 डिग्री ज्यादा है. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 15.4 डिग्री दर्ज हुआ. अंबाला में सिर्फ 11.6 डिग्री है, जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम है. वहां तो ठंड ने सच में पकड़ बनाई हुई है. हिसार में तापमान 13.1 डिग्री है, लेकिन इसमें कल के मुकाबले 1 डिग्री की गिरावट आई है. करनाल में 12.4 डिग्री दर्ज हुआ. ये भी सामान्य से करीब 4.8 डिग्री कम है.
रोहतक में पारा 14.9 डिग्री है और इसमें भी थोड़ी गिरावट दिखी. भिवानी में 16 डिग्री और सिरसा में 12 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. सिरसा में कल के मुकाबले तापमान 1.6 डिग्री बढ़ा है. महेंद्रगढ़ के नरनौल में पारा 14.5 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं गुरुग्राम के अलग अलग इलाकों में तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच आज भी है.
बारिश की बात करें तो कहीं भी बारिश नहीं हुई. हर जिले में बारिश का आंकड़ा 0.0 रहा. मौसम पूरी तरह सूखा रहा. बस सर्द हवाएं चलती रहीं. कुल मिलाकर कल का दिन हल्की धूप और ठंड के साथ बीता. तापमान में थोड़ा इजाफा जरूर हुआ, लेकिन अभी भी ये सामान्य से काफी कम है. यही वजह है कि सुबह-शाम की ठिठुरन बनी हुई है. किसानों के लिए मौसम मिला-जुला है. धूप फसलों के लिए अच्छी है, लेकिन सुबह का पाला नुकसान भी कर सकता है. शहरों में लोग अब भी सुबह-सुबह जैकेट, मफलर और गर्म कपड़ों में ही बाहर निकल रहे हैं.
आगे कुछ दिन अगर तापमान थोड़ा और बढ़ता है तो ठंड में थोड़ी नरमी आ सकती है. लेकिन फिलहाल मौसम विभाग की रिपोर्ट साफ है कि जनवरी की ठंड अभी जाने वाली नहीं है. वैसे भी जनवरी में अक्सर ऐसा ही मौसम रहता है. दिन में हल्की धूप, रात में कड़क ठंड. तो अगले कुछ दिन गर्म कपड़े संभालकर रखिए अभी इनकी जरूरत रहेगी.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.