Faridabad Today AQI: फरीदाबाद में आज AQI 512 पहुंचा, हवा खतरनाक श्रेणी में. सेक्टर 37 में 571 और RPS में 429 तक दर्ज. गुरुग्राम का AQI भी 200-290 रहा. प्रदूषण से सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन जैसी समस्या बढ़ी. डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि घर में रहें और मास्क का इस्तेमाल करें.
फरीदाबाद स्टेशन 1 (288), अशोक एन्क्लेव (268), सेक्टर 14 (263) और सेक्टर 16A (236) में भी हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज हुई. सेक्टर 77 का AQI 192 रहा जो अस्वास्थ्यकर माना जाता है. कुल मिलाकर फरीदाबाद में सांस लेना ही भारी पड़ रहा है. डॉक्टर भी लोगों को बाहर कम निकलने और जितना हो सके घर के अंदर रहने की सलाह दे रहे हैं.
गुरुग्राम की हालत भी कम खराब नहीं रही. यहां औसत AQI 200 से 290 के बीच घूमता रहा जो खुद खराब से बहुत खराब कैटेगरी में आता है. सेक्टर 56 में तो शाम के वक्त AQI 425 तक पहुंच गया ये सीधे तौर पर खतरे की घंटी है. सेक्टर 51 में PM2.5 का लेवल लगभग 172 रहा, यानी हवा में बारीक कणों की भरमार है. इस वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और खांसी जैसी दिक्कतें हो रही हैं. बुजुर्ग, बच्चे और अस्थमा के मरीज तो और भी ज्यादा परेशान हैं.
फरीदाबाद के सोहना रोड, गोछी के पास हालात और भी बुरे हो गए. वहां खुले में किसी ने कूड़े में आग लगा दी. प्लास्टिक और फैक्ट्री के कचरे ने मिलकर कई मीटर तक धुआं फैला दिया. मोटी धुएं की चादर पूरे इलाके में छा गई और आसपास रहने वाले लोग परेशान हो गए. वैसे ही शहर प्रदूषण से जूझ रहा है ऊपर से इस तरह कूड़े में आग लगाने से हालात और बिगड़ जाते हैं. प्लास्टिक जलाने से निकली जहरीली गैस हवा को और जहरीला बना देती है जिससे फेफड़ों पर भी असर पड़ता है. पास के लोगों ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आंखों में जलन भी महसूस हो रही है. अब प्रशासन को ऐसे लोगों पर सख्ती दिखानी चाहिए वरना आगे हालात संभालना मुश्किल हो जाएगा.
गौरतलब है कि कुल मिलाकर आज फरीदाबाद और गुरुग्राम दोनों जगह हवा की हालत बेहद खराब रही. ऐसे में जरूरी है कि लोग बाहर कम निकलें मास्क पहनें और प्रशासन भी प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्ती करे. आखिर हवा सबकी है, और उसे साफ रखना हर किसी की जिम्मेदारी है. उधर, सबसे अधिक आस मौसम से है और बारिश ही हवा को साफ कर सकती है.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.