फरीदाबाद में सीबीएसई 10वीं का संस्कृत पेपर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. Local18 से बातचीत में DAV एनटीपीसी स्कूल के गौरांश ने बताया कि उनका पेपर बहुत अच्छा गया. उसने कहा संस्कृत का पेपर तो बड़ा आसान था और मैंने सारे सवाल अच्छे से हल किए हैं. गौरांश को भरोसा है कि अगर बाकी पेपर भी ऐसे ही रहे तो अच्छे अंक मिलेंगे.
कैसा गया संस्कृत का पेपर
Local18 से बातचीत में DAV एनटीपीसी स्कूल के गौरांश ने बताया कि उनका पेपर बहुत अच्छा गया. उसने कहा संस्कृत का पेपर तो बड़ा आसान था और मैंने सारे सवाल अच्छे से हल किए हैं. गौरांश को भरोसा है कि अगर बाकी पेपर भी ऐसे ही रहे तो अच्छे अंक मिलेंगे.
80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर आएंगे
हरिओम भी मुस्कुराते हुए बोला पेपर मजेदार था. उसका अगला पेपर सोशल साइंस का है और वो उसकी तैयारी में भी जुटे हैं. हरिओम को उम्मीद है कि उसके 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर आएंगे. वहीं आयान ने कहा कि उसने भी पेपर अच्छे से किया और उसे 60-70 प्रतिशत नंबर आने की उम्मीद है. आयान ने ये भी बताया कि सोशल साइंस की तैयारी के लिए अब उसके पास पूरे 7 दिन हैं जिनका वो भरपूर इस्तेमाल करेगा. आयान का अगला टारगेट है 11वीं में साइंस स्ट्रीम लेना.
पेपर शानदार गया
कृष्ण कुमार ने तो पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा पेपर शानदार गया है, अबकी बार 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर पक्के हैं. अब वो अगली परीक्षा के लिए और ज्यादा मेहनत करने की सोच रहा है. सार्थक चौधरी ने बताया कि उसने भी संस्कृत के सारे सवाल हल किए हैं और उम्मीद है कि उसके 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर आएंगे. सार्थक ने आगे कहा कि 11वीं में वो नॉन-मेडिकल स्ट्रीम लेना चाहता है.
फरीदाबाद में आज का संस्कृत का पेपर बच्चों के लिए काफी राहत देने वाला रहा. अब सबकी नजरें अगले सोशल साइंस के पेपर पर हैं और बच्चे पूरी तैयारी में लग गए हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.