Faridabad News : CAQM की निरीक्षण रिपोर्ट में सामने आया कि जहां कई सड़कें अपेक्षाकृत साफ पाई गईं, वहीं बड़ी संख्या में ऐसे रोड स्ट्रेच भी मिले, जिन पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है. कुल निरीक्षित सड़कों में से 17 रोड स्ट्रेच पर बहुत ज्यादा धूल पाई गई, जबकि 25 जगहों पर मध्यम स्तर की धूल दर्ज की गई. CAQM ने इन निष्कर्षों को गंभीर मानते हुए फरीदाबाद नगर निगम को तुरंत और निरंतर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.
CAQM ने इस अभियान के लिए कुल 9 टीमें तैनात की थीं, जिनमें हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अधिकारी शामिल थे. इन टीमों ने फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 128 रोड स्ट्रेच का निरीक्षण किया और जियो टैग्ड व टाइम स्टैम्प्ड तस्वीरों के साथ विस्तृत रिपोर्ट आयोग को सौंपी.
निरीक्षण रिपोर्ट में सामने आया कि जहां कई सड़कें अपेक्षाकृत साफ पाई गईं, वहीं बड़ी संख्या में ऐसे रोड स्ट्रेच भी मिले, जिन पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है. कुल निरीक्षित सड़कों में से 17 रोड स्ट्रेच पर बहुत ज्यादा धूल पाई गई, जबकि 25 जगहों पर मध्यम स्तर की धूल दर्ज की गई. इसके अलावा 66 सड़कें कम धूल वाली और 19 सड़कें पूरी तरह बिना धूल के पाई गईं. उच्च धूल वाले अधिकांश क्षेत्रों में नगर ठोस कचरे और निर्माण मलबे का जमाव देखा गया.. खासकर मुख्य सड़कों, चौराहों और सर्विस रोड के आसपास कुछ स्थानों पर खुले में कचरा जलाने की घटनाएं भी सामने आईं.
CAQM ने इन निष्कर्षों को गंभीर मानते हुए फरीदाबाद नगर निगम को तुरंत और निरंतर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. आयोग ने साफ किया कि तय किए गए हॉटस्पॉट्स पर मशीनरी झाड़ू मशीनों से नियमित सफाई, पानी का छिड़काव, कचरे और मलबे को तुरंत उठाने व वैज्ञानिक डिस्पॉज ऑफ अनिवार्य रूप से किया जाए. साथ ही अवैध कचरा फेंकने और खुले में जलाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं
इसके अलावा आयोग ने यह भी कहा कि नगर निगम को अपनी निगरानी प्रणाली मजबूत करनी होगी, ताकि एक समान रूप से सभी सड़कों पर धूल नियंत्रण उपाय लागू किए जा सकें और दोबारा धूल जमा होने की स्थिति न बने. CAQM ने दोहराया कि ऑपरेशन क्लीन एयर के तहत इस तरह के निरीक्षण और विजिलेंस अभियान पूरे एनसीआर क्षेत्र में लगातार जारी रहेंगे.
About the Author

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें
//platform.twitter.com/widgets.jshttps://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.