फरीदाबाद: हरियाणा के कई शहरों में आज हवा सच में बुरी हालत में है. फरीदाबाद, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, रेवाड़ी, पलवल, सोनीपत, पानीपत और नारनौल इन जगहों पर हवा में इतना ज्यादा प्रदूषण घुल चुका है कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. फरीदाबाद और गुरुग्राम में तो एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार चला गया जो सीधा-सीधा Hazardous यानी बेहद खतरनाक कैटेगरी में आता है. बाहर निकलना अब सेहत के साथ खिलवाड़ जैसा है मास्क तो पहनना ही पड़ेगा अगर बाहर जाना है.
कई जगहों के हालत हैं गंभीर
बहादुरगढ़ भी पीछे नहीं है वहां AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया है. रेवाड़ी और पलवल में भी हालात गंभीर हैं, AQI फिर से 400 पार. सोनीपत, पानीपत और नारनौल में थोड़ा कम है, लेकिन वहां भी हवा Severe कैटेगरी में है AQI 200-300 के बीच. अंबाला की हवा भी ठीक नहीं है AQI 200 के ऊपर पहुँच चुका है. चरखी दादरी में भी हालात अच्छे नहीं हैं लोग सतर्क रहने की कोशिश कर रहे हैं.
करनाल और हिसार में थोड़ा राहत है, लेकिन फिर भी हवा Unhealthy कैटेगरी में है. करनाल में AQI 170-200 के बीच हिसार में 190 के ऊपर मतलब यहां भी बाहर ज्यादा वक्त बिताना सेहत के लिए सही नहीं है खासकर बच्चों, बुजुर्गों और जिनको पहले से सांस की दिक्कत है उनके लिए तो खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है.
बरतें सावधानी
डॉक्टरों की सलाह साफ है जब तक हवा साफ नहीं हो जाती फालतू में बाहर मत निकलो. अगर कोई जरूरी काम है तो मास्क पहनकर ही जाओ बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर ही रखो. घर के दरवाजे-खिड़कियाँ बंद रखो धूल-धुएं से बचो और हो सके तो एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करो.
कुल मिलाकर… हरियाणा के कई शहरों में आज हवा में जहर घुला है. सेहत के लिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है. अगर समय रहते सावधानी बरतो तो सेहत पर असर कम पड़ सकता है. बाहर जाना ही है तो मास्क जरूर लगाओ और कोशिश करो कि धुएं-धूल में ज्यादा देर मत रहो. जितना गंभीर हालात हैं उतनी ही ज्यादा सतर्कता चाहिए. प्रदूषण अब लोगों के लिए बड़ी सिरदर्दी बन गया है.