फरीदाबाद की हवा आज फिर ज़हरीली AQI 170–180, स्मॉग हर तरफ, PM2.5 और PM10 हाई. बच्चों-बुज़ुर्ग की सांसें भारी, आंखों में जलन और गला चुभ रहा है. गुरुग्राम में भी हाल बुरे. बिना मास्क बाहर निकलना रिस्की. आज वॉक, जॉगिंग से बचें हवा में ज़हर ज़्यादा, सेहत पर असर बड़ा.
एयर प्यूरीफायर नहीं है, तो सांस लेना मुश्किल
लोग सुबह-सुबह बाहर निकलते हैं, तो हर तरफ धुंध और स्मॉग फैला दिखता है. कई जगह तो धुएं की चादर इतनी मोटी है कि दूर तक कुछ साफ दिखाई ही नहीं देता. आंखों में चुभन होती है और घर के अंदर भी अगर एयर प्यूरीफायर नहीं है, तो सांस लेना मुश्किल है. कई बच्चे स्कूल जाते वक्त बिना मास्क के निकल ही नहीं पा रहे. बुज़ुर्ग तो घर से बाहर कदम रखने से बच रहे हैं उनके लिए ये हवा बिलकुल भी सेफ नहीं है. अब तो कई लोगों ने सुबह-शाम वॉक या जॉगिंग भी छोड़ दी है बस घर के अंदर ही रहना पड़ रहा है.
गुरुग्राम की हालत भी खराब
बिना मास्क के बाहर निकलना रिस्क
कुल मिलाकर आज की हवा इतनी खराब है कि बिना मास्क के बाहर निकलना रिस्क है. जरूरी काम हो तो ठीक है, लेकिन आज के दिन खेल-कूद, एक्सरसाइज़ या लंबी सैर से बचना ही बेहतर है. जमीन के करीब कण जमा हैं सांस लेना भारी हो रहा है और सच में लोग परेशान हैं. बहुत से लोगों की शिकायत है कि सुबह उठते ही गला बैठा होता है, खाँसी और आंखों में जलन रहती है. ऐसे मौसम में सेहत का ध्यान रखना और भी ज़रूरी है खासकर बच्चों और बुज़ुर्गों का.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.