फरीदाबाद गुरुग्राम में प्रदूषण ने बिगाड़ी सुबह. आंखों में जलन, गले में चुभन और धुंध में छुपी इमारतें. फरीदाबाद का AQI 300 के करीब पहुंचा तो कई इलाकों में हवा जहरीली हो गई. बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा खतरा.
फरीदाबाद में बिगड़ रहे हैं हालात
फरीदाबाद की बात करें, तो यहां की हवा आज बेहद खराब से जहरीली तक पहुंच गई. शहर का औसत AQI 280 से 305 के बीच है ये आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं. सबसे बड़ा दोष PM10 और PM2.5 जैसे महीन कणों का है जो सीधे फेफड़ों में जाकर नुकसान करते हैं.
शहर के अलग अलग इलाकों में हालात थोड़े अलग हैं लेकिन राहत कहीं नहीं है. सेक्टर 16 का AQI 264 से 266 के बीच है जो खराब श्रेणी में आता है. सेक्टर 16A की हालत तो और भी खराब है यहां AQI 272 से 313 के बीच पहुंच चुका है यानी हवा बेहद खराब से जहरीली हो गई है. बस सेक्टर 11 थोड़ा बेहतर नजर आया वहां AQI 118 रहा जिसे मामूली रूप से प्रदूषित कहा जा सकता है. लेकिन जब पूरा शहर परेशान है तो ये राहत भी बहुत छोटी लगती है.
गुरुग्राम का औसत AQI आज 168 से 194 के बीच रहा
अब गुरुग्राम की बात करें. यहां भी हालात अच्छे नहीं हैं. गुरुग्राम का औसत AQI आज 168 से 194 के बीच रहा ये मध्यम से खराब के बीच आता है. यहां भी PM2.5 मुख्य प्रदूषक है जो नजर नहीं आता लेकिन सेहत पर सीधा असर डालता है. कुछ इलाकों में तो हालात और भी खराब हैं. DLF फेज 1 में AQI 270 तक पहुंच गया यानी हवा साफ तौर पर खराब है. सेक्टर 56 में भी AQI 254 से 289 के बीच रहा तो यहां भी लोगों को सतर्क रहना होगा.
बाहर जाने से पहले बरतें सावधानी
इस सबका सबसे ज्यादा असर बच्चों बुजुर्गों और सांस के मरीजों पर हो रहा है. डॉक्टर साफ कह रहे हैं ऐसे दिनों में बाहर निकलने से बचें मास्क पहनें और सुबह-शाम की सैर फिलहाल टाल दें. अब समय आ गया है कि सिर्फ आंकड़ों की बात न करें बल्कि प्रदूषण कम करने के लिए सच में कुछ करें. वरना ये जहरीली हवा धीरे धीरे सबकी सेहत बिगाड़ देगी.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.