गंभीर श्रेणी में हैं फरीदाबाद का AQI
गुरुग्राम में भी हालात खराब
इन इलाकों की स्थिति है गंभीर
गुरुग्राम के कई इलाके ऐसे हैं जहां प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है. अरावली पार्क के अलग-अलग हिस्से जैसे पार्क एंट्रेंस, मिडिल एरिया, नर्सरी एंड और राधाकृष्ण मंदिर के आसपास में AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया है. इसके अलावा DLF फेज 1 और 2 (सेक्टर 25), DLF पार्क प्लेस और DLF फेज 5, गोल्फ कोर्स रोड, GMDA लीजर वैली पार्क, सेक्टर 42, सेक्टर 43 और सेक्टर 102 जैसे इलाके भी गंभीर प्रदूषण की चपेट में हैं. मसाणी, माता मंदिर रोड, दौलताबाद, हेरिटेज सिटी और टॉवर क्षेत्रों में भी हवा बेहद खराब बनी हुई है.
कुछ इलाके अस्वस्थ श्रेणी में हैं जहां AQI 150 से 200 के बीच दर्ज किया गया है. इनमें चंदन विहार, फाजिलपुर झाड़सा, सेक्टर 14, सेक्टर 31 और सेक्टर 37D शामिल हैं. वहीं ब्लॉक सी हूडा कॉलोनी और केंद्रीय विहार जैसे क्षेत्रों को जोखिमपूर्ण या अत्यंत खतरनाक माना जा रहा है.
बरतें सावधानी
ऐसे हालात में जरूरी है कि लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें मास्क का इस्तेमाल करें और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें. साफ हवा अब सिर्फ जरूरत नहीं बल्कि एक बड़ी चुनौती बन चुकी है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.