बिगड़ रहे हैं हालात
अगर बड़े शहरों की बात करें तो गुरुग्राम सबसे ज़्यादा प्रदूषित इलाकों में शामिल है. यहां AQI 248 से 263 के बीच दर्ज किया गया है. दफ्तरों, ऊंची इमारतों और भारी ट्रैफिक वाले इस शहर में साफ हवा अब बड़ी चुनौती बन गई है. फरीदाबाद की स्थिति भी कुछ खास बेहतर नहीं है. यहां AQI 180 से लेकर 269 तक पहुंच रहा है. खासकर बल्लभगढ़ इलाके में 225 से 227 के आसपास AQI बना हुआ है जो साफ बताता है कि यहां की हवा भी सांस लेने लायक नहीं रह गई है.
सोनीपत की हालत तो और भी ज्यादा खराब है. यहां AQI 371 से 400 के बीच दर्ज किया गया जो सीधे बहुत खराब श्रेणी में आता है. ऐसे हालात में बिना वजह बाहर निकलना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसी तरह जींद में AQI 316 के आसपास है जो चिंता बढ़ाने वाला है.
रोहतक में AQI 193 से 248 के बीच है जबकि चरखी दादरी और पानीपत दोनों जगहों पर यह आंकड़ा करीब 288 तक पहुंच चुका है. यमुनानगर में भी हवा साफ नहीं है यहां AQI लगभग 290 दर्ज किया गया है. झज्जर में AQI 170 से 248 के बीच बना हुआ है यानी कभी मध्यम तो कभी खराब स्थिति रहती है.
रेवाड़ी के धारूहेड़ा इलाके में AQI 168 से 198 के बीच है, जबकि कुरुक्षेत्र में 176 से 213 के आसपास दर्ज किया गया. अंबाला में AQI 159 से 244 तक जा रहा है और करनाल में यह 159 से 184 के बीच है. भिवानी में AQI करीब 267 है जो साफ तौर पर खराब हवा की तरफ इशारा करता है.
कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां हालात थोड़े बेहतर हैं. हिसार में AQI 82 से 169 के बीच है सिरसा में 92 से 127 और पंचकूला में 136 से 155 के आसपास दर्ज किया गया. पलवल में AQI करीब 108 है जो बाकी जिलों के मुकाबले राहत देने वाला है. फतेहाबाद, नूंह (मेवात) और महेंद्रगढ़ (नारनौल) में AQI 160 से 248 के बीच बना हुआ है.
बरतें सावधानी
कुल मिलाकर देखा जाए तो हरियाणा के ज़्यादातर जिले प्रदूषण की चपेट में हैं. ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी बरतें… मास्क का इस्तेमाल करें, बेवजह बाहर निकलने से बचें और प्रशासन भी प्रदूषण कम करने के लिए ठोस कदम उठाए ताकि आने वाले दिनों में हवा थोड़ी साफ हो.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.