कबीरधाम जिले के कवर्धा जिला अस्पताल में आज शुक्रवार सुबह एक नवजात की मौत हो गई। मासूम का कुछ दिनों से अस्पताल में उपचार चल रहा था। बच्चे की मौत होने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं। परिजनों ने कार्रवाई व अस्पताल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ट
घटना से स्थानीय लोगों में भी गहरा आक्रोश है और वे परिजनों का समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी, आकाश केसरवानी ने कहा कि जिला अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही के चलते नवजात की मौत हुई है। परिजनों के साथ हमारे कार्यकर्ता भी अस्पताल परिसर में ही न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। परिजनों का आरोप है कि समय पर उपचार और उचित देखभाल मिल जाती तो बच्चे की जान बच सकती थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.