बड़वानी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार कर उसे चलाने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मटली की ओर से आ रहे सफेद वाहन की घेराबंदी की और तलाशी के दौरान आरोपियों से 500 रुपए के कुल 98 नकली नोट बरामद किए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नकली नोट जिले में स्थित एक कियोस्क सेंटर पर रंगीन प्रिंटर-स्कैनर की मदद से तैयार किए गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कियोस्क सेंटर से उच्च गुणवत्ता वाला रंगीन प्रिंटर-स्कैनर, कटिंग से जुड़ी सामग्री, कैंची, टेप और 500 एवं 100 रुपए के मूल नोट जप्त किए।
आर्थिक नुकसान से पहले की गई रोक
आरोपी नकली नोटों को सामान्य बाजार में चलाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने समय रहते इस अवैध गतिविधि को रोक दिया।
ये भी पढ़ें- MP News: एमपी में आबकारी टीम पर हमला, शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त व कर्मचारी घायल; कानून का क्यों कम हो रहा डर?
जांच जारी
पुलिस ने थाना पलसूद में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जांच की जा रही है कि इस अवैध गतिविधि में और कितने लोग शामिल हैं और क्या इसका संबंध किसी बड़े गिरोह से है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.