गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी को होने वाले समारोह में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथि तय कर दिए गए हैं। राज्यपाल असीम घोष पंचकूला में ध्वजारोहण करेंगे। एटहोम राजभवन में होगा। सीएम नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में होने वाले समारोह में शिरकत करते हुए ध्वजारोहण करेंगे। खास बात यह है कि तीन केंद्रीय मंत्रियों में सिर्फ मनोहर लाल ही हरियाणा में ध्वजारोहण करेंगे। वे नए बने जिले हांसी के समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का नाम भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बाद तीसरे मौके पर भी ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथि की लिस्ट में नाम नहीं है। इसी प्रकार केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का नाम भी सूची में नहीं है। वहीं, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के पास सरकारी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बनकर ध्वजारोहण करने का आखिरी मौका था, लेकिन उनका भी नाम सूची से गायब है। यह जरूर कहा जा सकता है कि राव इंद्रजीत और किरण चौधरी मुख्य अतिथि कहीं नहीं बन रहें हैं लेकिन मंत्री बनी उनकी बेटियां जरूर ध्वाजारोहण करेंगी। राव इंद्रजीत सिंह की बेटी एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव फरीदाबाद तो राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी जींद में ध्वजारोहण करेंगी। उपमंडल स्तर पर निर्दलीय और भाजपा पार्टी के विधायक, मेयर, जिप चेयरमैन फहराएंगे तिरंगा उपमंडल स्तर पर भाजपा व निर्दलीय विधायक ध्वजारोहण करेंगे। जिन उपमंडल पर भाजपा के विधायकों के दायरे में नहीं आते, वहां जिला परिषद चेयरमैन, डिविजनल कमिश्नर, मेयर ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, महेंद्रगढ़ में ध्वजारोहण के लिए दो नाम लिखे गए हैं। इनमें मंत्री राव नरबीर सिंह और विधायक ओमप्रकाश यादव शामिल हैं। किस जिला मुख्यालय पर कौन करेगा ध्वजारोहण… मुख्यालय नेता यमुनानगर अनिल विज भिवानी रनबीर गंगवा हिसार महिपाल ढांडा कुरुक्षेत्र कृष्ण कुमार बेदी महेंद्रगढ़ राव नरबीर सिंह पानीपत कृष्ण लाल पंवार रेवाड़ी गौरव गौतम झज्जर राजेश नागर रोहतक अरविंद शर्मा मुख्यालय नेता सिरसा विपुल गोयल सोनीपत श्याम सिंह राणा अम्बाला रेखा शर्मा नूंह सुभाष बराला पलवल रामचंद्र जांगड़ा चरखी दादरी धर्मबीर सिंह कैथल नवीन जिंदल करनाल हरविंद्र कल्याण फतेहाबाद कृष्ण लाल मिढ़ा
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.