गरही पुलिस द्वारा कुर्वाटांड मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान यातायात सुचारू करते पुलिसकर्मी।
खैरा प्रखंड के गरही थाना क्षेत्र के कुर्वाटांड मार्केट में सोमवार को पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। गरही थाना प्रभारी विपिन चंद्र पालटा के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे शुरू हुए इस अभियान में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े टोटो, टेम्पो, बाइक और ठेल
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों और दुकानों के कारण अक्सर जाम लग जाता था, जिससे बाजार में लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता था। पुलिस ने सड़क किनारे की दुकानों का अतिक्रमण भी हटाया, जिससे कुर्वाटांड बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है।
अभियान के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट बाइक चला रहे 10 लोगों का चालान काटा गया और उनसे कुल ₹9,500 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ी है।
थाना प्रभारी विपिन चंद्र पालटा ने ठेला और दुकान लगाने वाले व्यवसायियों से अपील की कि वे निर्धारित स्थान पर ही अपना व्यवसाय करें, ताकि यातायात बाधित न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अतिक्रमण और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गरही थाना प्रभारी के रूप में विपिन चंद्र पालटा ने तीन दिन पहले ही पदभार संभाला है। इतने कम समय में की गई इस कार्रवाई से लोगों में सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है। लोगों का कहना है कि इससे बाजार में खरीदारी करने और आने-जाने में आसानी होगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.