बक्सर के डुमरांव अनुमंडल प्रशासन ने सोमवार को शहर की सड़कों पर व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीएम के निर्देश पर नगर परिषद क्षेत्र के गोला रोड, चौक रोड और छठिया पोखर मार्ग पर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई पूरे दिन चली। भविष्य में किसी विवाद
अभियान के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे, प्रधान सहायक दुर्गेश सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी राजीव रंजन और डुमरांव थाना पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने जेसीबी की मदद से सड़कों पर बने अवैध छज्जे, सीढिय़ां, दुकानें और अस्थायी निर्माण ध्वस्त किए।
कई स्थानों पर लोगों ने फुटपाथ और सड़क के हिस्से पर कब्जा कर दुकानें संचालित कर रखी थीं, जिससे आवागमन में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी।
जाम की समस्या से परेशान थे लोग
डुमरांव शहर में अतिक्रमण और जाम की समस्या लंबे समय से स्थानीय जनता के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। अनुमंडल मुख्यालय होने के कारण यहां सरकारी कार्यालय, अस्पताल, बैंक, कोर्ट और व्यावसायिक केंद्रों पर रोजाना भारी भीड़ रहती है।
इसके चलते लोगों को आए दिन जाम में फंसना पड़ता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए यह स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाती है, और एंबुलेंस को भी अस्पताल पहुंचने में अक्सर देरी होती है।
अतिक्रमण करने वालों पर FIR दर्ज कर होगी कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब शहर में अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे ने बताया कि यह अभियान वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर रोस्टर के आधार पर नियमित रूप से चलाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति फिर से सड़क या सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित यातायात के लिए वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएँ और नियमों का पालन करें। नगर परिषद जल्द ही सड़क किनारे पार्किंग, फुटपाथ निर्माण और यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाने वाली है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.