- नगर परिषद की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई जारी
उधमपुर। शहर को जाम मुक्त रखने की मुहिम को जारी रखते हुए नगर परिषद ने वीरवार को गुरुद्वारा गली को अतिक्रमण मुक्त किया। दोपहर को पहुंची टीम ने सबसे पहले गली के प्रवेश द्वार से अवरोधक हटाए और फिर दुकानदारों के कब्जों को साफ किया। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया।
उनका कहना था कि गली में भीड़भाड़ को कम करने के लिए अवरोधक लगवाए थे, जिसे परिषद ने बिना पूर्व सूचना के हटा दिया है। टीम ने कहा कि गली के प्रवेश द्वार पर अवरोधक होने के कारण रिक्शा और दोपहिया वाहन चालकों की आवाजाही को लेकर परेशानी बनी हुई थी। दुकानदारों के अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। सीईओ सद्दाम हुसैन ने कहा कि शहर को जाम मुक्त और साफ-सुथरा रखना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई जारी है। कहीं भी अतिक्रमण को सहन नहीं किया जाएगा। शहरवासियों से अपील है कि वे प्रशासन का सहयोग करें।
अंबाला छावनी के बाजार में इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद– फोटो : nowshera news

अंबाला छावनी के बाजार में इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद– फोटो : nowshera news
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.