दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र में पुलिस और एक वांटेड अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार, बदमाश ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने बदमाश के पास से हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।
बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारकर की हत्या
केएन काटजू मार्ग क्षेत्र में शनिवार शाम बदमाशों ने गैंगवार में साहिल सोलंकी के सिर में गोली मार दी। घायल युवक को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला है कि साहिल गोगी गैंग के संपर्क में था। हालांकि पुलिस गैंगवार से इन्कार नहीं कर रही है।
रोहिणी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि शनिवार रात सेक्टर 17 के बरात घर के पास युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस घायल युवक को पास के अस्पताल में लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। छानबीन के दौरान मृतक की शिनाख्त रोहिणी सेक्टर 17 निवासी साहिल सोलंकी के रूप में हुई। बताया गया कि बाइक से आए बदमाशों ने उसे पास से गोली मारी है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि साहिल सोलंकी गैंगस्टर गोगी गैंग से जुड़ा हुआ था। आशंका है कि टिल्लू गैंग के बदमाशों ने उसकी गैंगवार में हत्या की है। हालांकि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन का कहना है कि साहिल के रिकार्ड को खंगाला जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.