शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित द्रव्यवती एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट को लेकर जेडीए ने एक कदम आगे बढ़ा दिया है। द्रव्यवती के बीच से सिंगल पिलर पर प्रस्तावित करीब 30 किमी लंबी एलिवेटेड के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने को मंजूरी मिल गई है। जेडीए पीडब्ल्यूसी मीटिंग में एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर के लिए 6 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद अगले 10 से 15 दिन में डीपीआर के लिए टेंडर जारी होंगे और अगले 6 महीने में तैयार होगी। प्रोजेक्ट फिजिबल पाए जाने पर एलिवेटेड निर्माण के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। 4 कल्वर्ट बनने से मिलेगी कनेक्टिविटी
द्रव्यवती पर 4 स्थानों पर मानसरोवर शिप्रा पथ से दूसरी तरफ सीधी आवाजाही के लिए कनेक्टिविटी मार्ग तैयार करने के लिए 16.68 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। अब टेंडर जारी कर अगले 8 से 10 महीने में 30 से 60 फीट चौड़े बॉक्स कल्वर्ट बनेंगे। ये कटेवा नगर, न्यू आतिश मार्केट, मानसरोवर देवरी एसटीपी और मानसरोवर रीको पर बनेंगे। ये प्रोजेक्ट मंजूर:
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.