अल्मोड़ा जिले में 132 केवी लाइन से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में नौ घंटे बिजली गुल रही। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र की 20 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई। जबकि नगर क्षेत्र की लाइन के भवाली 132 केवी बिजली लाइन से जुड़े होने से यहां लोगों को बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ा।
रविवार को भी पिटकुल की ओर से पिथौरागढ़- लोहाघाट 132 केवी बिजली लाइन बिछाने का शेष कार्य किया गया। इसके चलते चंडाक- अल्मोड़ा 132 लाइन में शटडाउन लिया गया। इसके चलते लमगड़ा, दन्या, जैंती, हवालबाग, कोसी, जागेश्वर, सोमेश्वर, ताकुला, कौसानी, धौलादेवी, भैसियाछाना, सेराघाट, बाड़ेछीना, धौलादेवी क्षेत्रों में नौ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। जबकि नगर क्षेत्र की लाइन के भवाली 132 केवी बिजली लाइन के जुड़ने से राहत पहुंची। ऐसे में लोगों के बिजली संचालित उपकरण महज शोपीस बने रहे। घंटों बिजली गुल रहने से कारोबारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। थर्टी फर्स्ट और नवर्ष मनाने यहां पहुंचे पर्यटकों को दिक्कतें न हो इसके लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होम स्टे, होटल, रिजॉट में बिजली आपूर्ति सुचारु रही।
सौर ऊर्जा से मिला सहारा
यूपीसीएल के मुताबिक भवाली 132 केवी लाइन पर अधिक भार न पड़े इसके लिए सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली से भी नगर में बिजली की कमी को पूरा किया गया। इससे नगर क्षेत्र में बिजली सुचारु रही।
कल भी रहेगा बिजली संकट
132 केवी बिजली लाइन बिछाने का कार्य कल मंगलवार को भी होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में नौ घंटे और नगर क्षेत्र में कुछ घंटे लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ सकता है।
पिथौरागढ-लोहाघाट 132 केवी बिजली लाइन बिछाने के चलते शटडाउन लिया गया। इसे ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। शाम छह बजे बाद सभी प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। – कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल अल्मोड़ा
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.