पारू चौधरी टोला से गुजरने वाले एसएच-74 पर सोमवार को सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आने से स्थानीय निवासी टुनकी साह की 65 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने उपचार के लिए सीएचसी पारू में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। मृतका के परिवार के सदस्य ने बताया कि सोनिया देवी सड़क के उस पार धूप में बैठी थी और जैसे ही घर में आने के लिए सड़क पार कर रही थी कि उधर से गुजर रही बाइक की चपेट में आ गई और बुरी तरह जख्मी हो गई। वहीं ग्रामीणों ने बाइक को पकड़ लिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.