समस्तीपुर में नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। शौच के लिए गए। इस दौरान उनका पैर फिसल गया। गहरे पानी में चले जाने से दम तोड़ दिया। मृतक रामविलास राय करीमनगर मुगल चक वार्ड-4 के रहने वाले थे। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बरुआ टोला की है।
मृतक के भतीजे मृत्युंजय कुमार ने बताया कि चाचा रामविलास राय बाया नदी के किनारे गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान पता चला कि नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। शव नदी किनारे पड़ा था। पैर से फिसलने से हादसे की आशंका है।
रोते-बिलखते परिजन
छानबीन में जुटी पुलिस
इस संबंध में मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिवार की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.