UP News: जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हाईस्कूल की प्रथम पाली में आयोजित विज्ञान की परीक्षा में दूसरे की जगह बैठकर परीक्षा दे रहे आठ सॉल्वरों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़ लिया। आठ सॉल्वरों में सात छात्राएं हैं, जबकि एक सॉल्वर छोटे भाई की जगह बैठकर परीक्षा दे रहा था। पुलिस आठ सॉल्वरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
हरदासपुर खुर्द गांव स्थित मां वीणा वादिनी इंटर कॉलेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल की चल रही विज्ञान की परीक्षा में जांच की गई तो पता चला कि सात साल्वर छात्राएं दूसरे की जगह बैठकर परीक्षा दे रही हैं। सात सॉल्वर छात्राओं से पूछताछ करने के साथ पुलिस व उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.