बिहार सरकार की तरफ से छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है. अब उन्हें सरकार के तरफ से दिए गए लोन की राशि पर ब्याज नहीं चुकाना होगा. अब छात्रों के पूरी तरह ब्याज मुक्त लोन की राशि मिलेगी. इस योजना के तहत स्टूडेंट्स अपने सपने साकार कर सकतें हैं.
दरअसल, बिहार में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की आर्थिक स्थिति के कारण उनकी पढ़ाई बाधित न हो वो बेफिक्र होकर अपने आगे की पढ़ाई करें, इसके लिए बिहार सरकार की तरफ से 2016 में ‘सात निश्चय योजना’ के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई. इसके बाद बिहार में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिली और पढ़ने वाले छात्र छात्राएं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर आगे की पढ़ाई कर रहे हैं.
2016 में शुरू हुई थी योजना
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्णिया जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र के प्रबंधक पंकज कुमार बताते हैं कि बिहार सरकार की ओर से साल 2016 में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत 30 मार्च 2018 तक छात्रों को बैंकों के माध्यम से लोन राशि स्वीकृत की जाती थी. लेकिन 1 अप्रैल 2018 से बिहार सरकार की ओर से शिक्षा वित्त निगम विभाग के माध्यम से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लोन राशि उपलब्ध कराई जा रही है.
अब छात्रों को लोन की राशि पर नहीं देना होगा ब्याज…
उन्होंने कहा कि पहले सरकार की तरफ से ‘स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना’ के तहत पुरुष छात्र को 4% साधारण ब्याज के दर पर जबकि महिला छात्र को 1 प्रतिशत ब्याज दर पर 4 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाता था. लेकिन अब बिहार सरकार की तरफ से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को राहत दी गई है. अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लोन की राशि पर लगने वाले ब्याज की रकम नहीं चुकानी होगी. उन्हें सिर्फ अब लोन की राशि ही चुकाने पड़ेंगे. जबकि उन्होंने कहा कि पहले 5 वर्षों में छात्र-छात्राओं को लोन की राशि चुकानी पड़ती थी लेकिन अब यह समय बढ़ाकर 7 से 10 वर्षों तक के लिए कर दिया गया है.
पूर्णिया में पहुंचे यहां डीआरसीसी कार्यालय…
ऐसे में कोई भी छात्र-छात्राएं आसानी से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. वहीं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए आप पूर्णिया जिला के निबंधन परामर्श केंद्र कार्यालय पहुंचे यहां पर संबंधित अधिकारी आपको पूरी तरह मदद करेंगे, इसके बाद आप इस योजना का लाभ लेकर अपने सपनों को आसानी से सरकार कर सकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.