स्कूलों में छुट्टी, घर में मौज
जनवरी का आखिरी हफ्ता खुशियां लेकर आया है. 24 जनवरी 2026 को महीने का चौथा शनिवार है. नियम के अनुसार, कई राज्यों के सरकारी स्कूल और कुछ निजी शिक्षण संस्थान दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रखते हैं. इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस (यूपी दिवस) के अवसर पर भी कुछ जिलों में विशेष कार्यक्रम के चलते क्लासेस स्थगित रखी गई हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि Western Disturbance के सक्रिय होने से दिल्ली-NCR और यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश ने तापमान गिरा दिया है.
उत्तराखंड: बर्फबारी के चलते 12 जिलों में अलर्ट
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम की स्थिति सबसे अधिक गंभीर है. मूसलाधार बारिश और ऊचांई वाले इलाकों में भारी हिमपात को देखते हुए देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और चमोली सहित लगभग 12 जिलों के जिलाधिकारियों ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है. पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और ठंड के कारण बच्चों को स्कूल भेजना असुरक्षित है. हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों में स्कूल बंद हैं.
दिल्ली और उत्तर प्रदेश का हाल
दिल्ली-एनसीआर में आधिकारिक तौर पर पूरे राज्य के लिए छुट्टी का ऐलान नहीं है, लेकिन चौथे शनिवार के कारण ज्यादातर स्कूल बंद हैं. उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्थानीय प्रशासन (DM) को मौसम की गंभीरता के आधार पर स्कूलों का समय बदलने या छुट्टी घोषित करने का अधिकार दिया गया है. घने कोहरे के कारण कुछ जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई है, जो स्कूली बसों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. हालांकि दिल्ली एनसीआर में आज कोहरा नहीं है.
इस हफ्ते मिला लॉन्ग वीकेंड
इस हफ्ते स्टूडेंट्स की मौज है क्योंकि छुट्टियों का शानदार संयोग बना है:
24 जनवरी (शनिवार): चौथा शनिवार/खराब मौसम की छुट्टी.
25 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश.
26 जनवरी (सोमवार): गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश).
यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के अवसर पर भी स्कूल बंद थे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.