JAC Board Exam Date 2026: झारखंड में इस साल की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल तय हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) और JSCERT ने फैसला लिया है कि 8वीं, 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षाएं होली के बाद मार्च में होंगी. पहली से सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के तीसरे सप्ताह में स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएंगी.
8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं कब और कौन लेगा?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)8वीं, 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा. ये परीक्षाएं होली के बाद मार्च में शुरू होंगी. अभी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी तक होगी. इनके बाद मैट्रिक के परीक्षा केंद्रों पर 9वीं और इंटरमीडिएट के केंद्रों पर 11वीं की आंतरिक मूल्यांकन होगी. नगर निकाय चुनाव के मतदान, मतगणना और त्योहारों को देखते हुए मार्च के दूसरे सप्ताह से ही ये परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं.
1 से 7 तक की परीक्षाएं स्कूल स्तर पर
पहली से सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के तीसरे सप्ताह में स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएंगी. JSCERT (झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद) इन परीक्षाओं का आयोजन करेगा.पहली और दूसरी कक्षा की परीक्षाएं मौखिक होंगी, जबकि तीसरी से सातवीं तक की परीक्षाएं लिखित होंगी. ये फैसला स्कूलों को लचीला समय देने और बच्चों की सुविधा के लिए लिया गया है.
कई क्लास में पाठ्यक्रम पूरा नहीं
कई स्कूलों में अभी तक पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है. शिक्षकों के लिए ये बड़ी चुनौती है कि वो बचे हुए समय में पढ़ाई पूरी कर परीक्षा की तैयारी करवाएं. स्कूलों को जल्दी से पाठ्यक्रम पूरा करने और छात्रों को तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह दी गई है.
11वीं में सीट बढ़ोतरी को मंजूरी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 28 संस्थानों में 11वीं कक्षा की सीटों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. लेकिन 22 संबद्ध डिग्री कॉलेजों में सीट बढ़ोतरी की मांग को खारिज कर दिया गया है. साथ ही 11वीं में रजिस्ट्रेशन की तारीख बिना विलंब शुल्क के एक दिन बढ़ा दी गई है. अब नामांकन बुधवार 14 जनवरी तक बिना लेट फीस के किया जा सकता है. इसके बाद विलंब शुल्क के साथ राशि जमा करनी होगी. नामांकन को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है.
छात्रों और स्कूलों के लिए जरूरी सलाह
झारखंड में बोर्ड परीक्षाओं का ये शेड्यूल छात्रों को तैयारी का सही समय देता है.स्कूलों को सलाह दी गई है कि वो पाठ्यक्रम जल्दी पूरा करें और छात्रों को रिवीजन के लिए समय दें. अभिभावकों से भी अपील है कि वो बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें. ऑफिशियल अपडेट के लिए JAC और JSCERT की वेबसाइट चेक करते रहें.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.