Jharkhand Board Exam 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. राज्यभर के स्कूलों में परीक्षा को लेकर माहौल पूरी तरह बन चुका है और लाखों छात्र-छात्राएं मैट्रिक की तैयारी में जुटे हुए हैं.
मैट्रिक के लिए राज्यभर में 1,232 एवं इंटर के लिए 757 केंद्र बनाए गए हैं. इंटर की परीक्षा में शामिल हो रहे कुल विद्यार्थियों में सर्वाधिक 65.53 प्रतिशत आर्ट्स के हैं, जबकि साइंस के 27.92 और कॉमर्स के महज 6.53 प्रतिशत विद्यार्थी हैं.
रांची और गिरिडीह में सबसे अधिक छात्र
रांची में इंटर और गिरिडीह में मैट्रिक के सर्वाधिक परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा में सर्वाधिक 32,197 विद्यार्थी रांची में हैं, जिनके लिए 52 केंद्र बने हैं. वहीं, गिरिडीह में 27,137 विद्यार्थियों के लिए 63, हजारीबाग में 24,602 के लिए 49 और धनबाद में 23,981 विद्यार्थियों के लिए सर्वाधिक 81 केंद्र बनाए गए हैं. मैट्रिक की बात करें तो गिरिडीह में सर्वाधिक 40,827 विद्यार्थियों के लिए 95, पलामू में 34,046 के लिए 70 और रांची में 32,723 विद्यार्थियों के लिए 87 परीक्षा केंद्र बने हैं. मैट्रिक में सबसे कम 6,097 परीक्षार्थी खूंटी (26 केंद्र) में हैं. लोहरदगा में 7,027 विद्यार्थियों के लिए 18 और सिमडेगा में 7,530 विद्यार्थियों के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.