JEE Main Result : रांची के कुमार राजयोग ने जेईई मेंस में 99.91 परसेंटाइल हासिल कर सिटी के थर्ड टॉपर बने. सेंट थॉमस और जेवीएम शामली से पढ़ाई, कोचिंग ब्रदर्स अकैडमी के टीचर्स का सहयोग मिला.
कुमार राजयोग ने बताया कि पढ़ने में तो वह शुरू से ही तेज हैं और काफी फोकस के साथ पढ़ाई भी करते हैं. 10वीं में ही उन्होंने 99% अंक लाए थे. क्योंकि मुझे अपना गोल पता था कि मुझे आईआईटी में जाना है. इसके लिए 8वीं से ही पढ़ाई करना शुरू कर दिया था. 8वीं क्लास से मैंने सोच लिया था कि अपने बेस को मजबूत करना है. इसीलिए 8वीं और 9वीं से ही तैयारी शुरू कर दी थी.
कॉन्सेप्ट क्लियर करना है जरूरी
राजयोग बताते हैं कि कांसेप्ट क्लियर करना बहुत जरूरी है. कई बार लोग क्वेश्चन पर क्वेश्चन सॉल्व करते हैं पर कांसेप्ट क्लियर नहीं हो हो पाता है. ऐसे में एक ही बुक को 3-4 बार पढ़कर उस टॉपिक पर गहन अध्ययन करना चाहिए. जब तक वह कांसेप्ट पूरी तरह क्लियर ना हो जाए वह आगे नहीं बढ़ते थे. इस मामले में उनके कोचिंग ब्रदर्स अकैडमी के टीचर्स भी काफी सहायक रहे हैं. उन्होंने हर एक डाउट को काफी अच्छे से समझाया.
गाइडेंस का होना है बहुत जरूरी
राजयोग ने बताया कि अगर कभी वह डिमोटिवेट हो जाते थे या फिर मन नहीं लगता था तो टीचर से खुलकर बात करते थे. टीचर उन्हें समझाते थे कि बस कुछ दिन की और मेहनत है. अभी की मेहनत आगे कितना बड़ा करियर में टर्निंग पॉइंट बनेगी. इस तरीके से बैठकर जो समझाते थे. यह उन्हें बड़ा फायदा करता था. इसीलिए इस परीक्षा में आपके लिए बढ़िया टीचर का गाइडेंस होना बहुत जरूरी है. अगर आपको कोई समस्या है तो उनसे खुलकर बात करें वह एकदम सही मार्गदर्शन देते हैं.
टाइम टेबल है बहुत जरूरी
राजयोग आगे बताते हैं कि आज सोशल मीडिया रील जैसी चीजों का जमाना है. अगर आप एक बार फोन खोल लें तो एक घंटा रील में चला जाता है, पता भी नहीं चलता है. ऐसे में फोन को जितना साइड रखें, उतना अच्छा है. हां! सोशल मीडिया के लिए एक समय निर्धारित कर लेते हैं. जहां वह 5-15 मिनट देख लेते हैं. बस बात खत्म, इससे अधिक नहीं. इन सब चीजों से उन्होंने किनारा किया है. एक टाइम टेबल बनाया है. हर दिन 8 घंटे का टाइम टेबल रहता है. जहां उन्होंने उसे पूरे 2 साल तक रेगुलर फॉलो किया है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.