Jamshedpur Goat Robot : NTTF जमशेदपुर के स्टूडेंट अमन, शालिनी, शिवांगी और सलोनी ने GOAT नामक मल्टी-परपज रोबोट बनाया है, जो सैनिकों के लिए कठिन इलाकों में 360 डिग्री निगरानी कर सकता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
रोबोट में चारों तरफ लगा है कैमरा
छात्रों द्वारा बनाया गया यह रोबोट आधुनिक तकनीक पर आधारित है. इसमें Raspberry Pico-2 माइक्रोकंट्रोलर का इस्तेमाल किया गया है. जबकि निगरानी के लिए ESP-32 कैमरा मॉड्यूल लगाया गया है. रोबोट के चारों तरफ कैमरे लगाए गए हैं, जिससे यह 360 डिग्री तक आसपास के इलाके की निगरानी कर सकता है. इसके साथ DC मोटर ड्राइवर का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी मूवमेंट स्मूथ और नियंत्रित रहता है.
रोबोट के लिए पहाड़ियों पर चढ़ना रहेगा आसान
इसकी सबसे खास बात यह है कि यह रोबोट लगभग 45 डिग्री ढलान या पहाड़ी क्षेत्र पर भी आसानी से चढ़ सकता है. इस प्रोजेक्ट की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग नहीं किया गया है. यानी दुश्मन द्वारा इसे ट्रैक या हैक करना बेहद मुश्किल होगा. सैनिक सुरक्षित दूरी से इसे संचालित कर आगे की स्थिति का आकलन कर सकेंगे. किसी संदिग्ध इलाके, बंकर, पहाड़ी रास्ते या युद्ध क्षेत्र में पहले इस रोबोट को भेजकर संभावित खतरे की जानकारी ली जा सकती है, जिससे सैनिकों की जान का जोखिम कम होगा.
छात्रों ने बताया कि उनका उद्देश्य देश की सुरक्षा में तकनीक के माध्यम से योगदान देना है. उनका मानना है कि इस तरह के रोबोट का उपयोग सेना के अलावा आपदा राहत कार्य, खदानों की जांच, या खतरनाक जगहों की निगरानी में भी किया जा सकता है. फिलहाल यह एक प्रोटोटाइप मॉडल है, लेकिन वे इसे और उन्नत बनाने पर काम कर रहे हैं ताकि भविष्य में इसे और अधिक प्रोफेशनल स्तर पर इस्तेमाल किया जा सके.
NTTF के शिक्षकों ने भी छात्रों के इस प्रयास की सराहना की है. कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि युवा प्रतिभाओं के ऐसे नवाचार न केवल तकनीकी शिक्षा को मजबूत बनाते हैं. बल्कि देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी आगे बढ़ाते हैं. यह रोबोट साबित करता है कि छोटे शहरों के छात्र भी बड़े और उपयोगी आविष्कार करने की क्षमता रखते है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.