इंटर साइंस गणित विषय के एक्सपर्ट्स बसंत साहू ने लोकल 18 को बताया कि बोर्ड परीक्षा का बिगुल बज चुका है. आगामी 3 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी. ऐसे में इंटर में गणित विषय की परीक्षा 5 फरवरी को होगी. गणित विषय एक ऐसा विषय है, जिसे घंटों पढ़ने की जरूरत नहीं है, यह रोजाना अभ्यास का विषय है. उन्होंने पूरे परीक्षा का पैटर्न बताते हुए कहा कि रोजाना मात्र 2 घंटे का अभ्यास करके गणित में फूल मार्क्स ला सकते हैं.
इन स्टेप्स को करें फॉलो
उन्होंने आगे बताया कि गणित की परीक्षा कुल 100 अंक की होती है. जिसमें 80 अंक की लिखित परीक्षा और 20 अंक प्रैक्टिकल के होते हैं. जिसका अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिया जाता है. इसके लिए आप सिलेबस के अनुसार NCERT बुक से अच्छा से अच्छा से अभ्यास करें.
गणित में 1 अंक वाले 30 प्रश्न रहेंगे, जो बहुविकल्पीय होंगे. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा. इसमें सभी प्रश्नों का हल करना अनिवार्य है. इसके लिए आप NCERT बुक में प्रश्नावली से पहले दिए गए विश्लेषण को अच्छी तरह से पढ़ें और प्रश्नावली से संबंधित सूत्रों को समझें और अभ्यास करें.
2 अंक वाले कुल 8 प्रश्न रहेंगे, जिसमें से आपको केवल 6 प्रश्नों को हल करना है. इन प्रश्नों की तैयारी के लिए आप प्रश्नावली के शुरू में दिए गए प्रश्नों का अभ्यास करें.
3 अंक वाले कुल 8 प्रश्न रहेंगे जिसमें से 6 प्रश्नों को हल करना अनिवार्य है. इसके लिए कंटिन्यूटी फंक्शन, इंक्रीजिंग/डिक्रीजिंग, डिफरेंशियल इक्वेशन, एरिया रीजन बौंडेड, इंटीग्रेशन, पार्शियल फ्रेक्शन, एंगल बिटवीन द लाइंस बाय पार्ट्स थ्री स्पेशल इंटीग्रल आदि का अभ्यास करें.
5 अंक वाले 6 प्रश्न होंगे , जिनमें से आपको केवल 4 प्रश्नों को हल करना है-
इन प्रश्नों को हल करते समय विद्यार्थियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. इन प्रश्नों का हल करने के लिए विद्यार्थी जिस सूत्र का प्रयोग करेंगे उसे साफ-साफ सबसे पहले उत्तर पुस्तिका में लिखने की कोशिश करेंगे. और उत्तर लिखते समय प्रश्न संख्या बाई ओर जरूर लिखेंगे. वहीं 5 मार्क्स वाले प्रश्न में मैट्रिक्स मेथड, मैक्सिमा/मिनिमा, एलपीपी, शॉर्टेस्ट डिस्टेंस, प्रोबेबिलिटी, होमोजेनियस मेथड आदि से प्रश्न पूछे जाते हैं. इसलिए इसका अभ्यास विशेष रूप से करेंगे.
100 में 100 अंक भी ला सकते हैं
वहीं उन्होंने आगे कहा कि यदि विद्यार्थी प्रतिदिन भी अभी से प्रीवियस ईयर के क्वेश्चन और मॉडल प्रश्नों को आधार मानकर प्रतिदिन कम से कम 2 घंटा अभ्यास करते हैं तो 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में विद्यार्थियों के अच्छे अंक जरूर आएंगे यहां तक कि 100 में 100 अंक भी ला सकते हैं.
वहीं बताते चलें कि गणित के एक्सपर्ट संत इग्नासियुस इंटर प्लस टू के शिक्षक हैं. जिन्हें शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 14 वर्षों का अनुभव है. उन्हें 12 वीं बोर्ड का गणित विषय की तैयारी कराने का लगभग 11 सालों का अनुभव है. वहीं उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से कहा कि परीक्षा की तैयारी प्रश्न के पैटर्न के आधार पर करें और फॉर्मूला की जो शॉर्ट ट्रिक है, उसका नियमित अभ्यास करें गणित मुख्यता अभ्यास का ही विषय है इसलिए रोजाना आप अभ्यास करें. जिससे आप निश्चित ही अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.