IIT Roorkee releases JEE Advanced 2026 schedule : IIT रुड़की ने JEE एडवांस्ड 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसकी परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी. रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से 2 मई तक होगी. छात्र 11 मई से 17 मई के बीच अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
देश के लाखों इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ चुकी है. IIT रुड़की ने JEE एडवांस्ड 2026 का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है. यह परीक्षा देश के 23 प्रतिष्ठित IIT संस्थानों में प्रवेश का एकमात्र रास्ता मानी जाती है. इस बार JEE एडवांस्ड की परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसे लेकर छात्रों की तैयारियां अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी हैं.

परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ सही समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करना भी बेहद जरूरी है. JEE एडवांस्ड 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से 2 मई 2026 तक किया जा सकेगा. इसके बाद 4 मई 2026 तक परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा. छात्र 11 मई से 17 मई के बीच अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

परीक्षा का आयोजन एक ही दिन में दो पालियों में किया जाएगा. पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी. दोनों पालियों की परीक्षा देना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा, क्योंकि इन्हीं के आधार पर अंतिम रैंक तय की जाएगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

JEE एडवांस्ड में बैठने के लिए पात्रता शर्तें भी स्पष्ट कर दी गई हैं. केवल वही छात्र परीक्षा दे सकेंगे जो JEE मेन्स 2026 के टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों में शामिल होंगे. साथ ही उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद होना चाहिए. यह परीक्षा अधिकतम दो बार और लगातार दो वर्षों में ही दी जा सकती है.

एक और महत्वपूर्ण नियम यह है कि जो छात्र पहले किसी IIT में दाखिला ले चुके हैं, वे दोबारा JEE एडवांस्ड नहीं दे सकते. हालांकि, जिन छात्रों को पिछले वर्ष सीट मिली थी, लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया, उन्हें दोबारा परीक्षा देने की अनुमति होगी.

परीक्षा का परिणाम 1 जून 2026 को घोषित किया जाएगा. इसके बाद 2 जून 2026 से JoSAA काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके जरिए छात्रों को IIT और अन्य संस्थानों में सीट आवंटित की जाएगी. वहीं, आर्किटेक्चर में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए AAT परीक्षा 4 जून को होगी और उसका परिणाम 7 जून को आएगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.