Patna Top 5 Best Sports Schools : दिल्ली पब्लिक स्कूल, संत माइकल हाई स्कूल, संत कैरेन्स हाई स्कूल, रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल और नोट्रे डेम एकेडमी अपने बेहतरीन स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध हैं. यहां बच्चों का एडमिशन कराना हर माता-पिता का सपना होता है.
दिल्ली पब्लिक स्कूल यानी डीपीएस अपने इंटरनेशनल स्टैंडर्ड स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से काफी फेमस है. यहां स्विमिंग पूल, क्रिकेट नेट, फुटबॉल ग्राउंड, हॉकी टर्फ, टेनिस कोर्ट और इंडोर गेम्स की आधुनिक व्यवस्था है. स्कूल शुरुआती उम्र से ही बच्चों को स्पोर्ट्स में शामिल करता है और प्रतियोगी स्तर की ट्रेनिंग देता है. इंटर-स्कूल और राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में डीपीएस के छात्रों की मौजूदगी हमेशा दिखती है.

संत माइकल हाई स्कूल, पटना का यह प्रतिष्ठित स्कूल स्पोर्ट्स के मामले में हमेशा से मजबूत रहा है. यहां फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स जैसी गतिविधियों के लिए बड़ा मैदान और अच्छी ट्रेनिंग सुविधा उपलब्ध है. स्कूल के खिलाड़ी कई बार राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं. स्पोर्ट्स को लेकर यहां का माहौल बेहतर है.

संत कैरेन्स हाई स्कूल स्पोर्ट्स और को-करिकुलर एक्टिविटी के लिए जाना जाता है. यहां क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स जैसी गतिविधियों के लिए अलग-अलग कोर्ट और प्ले एरिया उपलब्ध हैं. स्कूल हर साल स्पोर्ट्स वीक आयोजित करता है, जिसमें छात्रों को अलग अलग खेलों में भाग लेने का अवसर मिलता है. नियमित प्रैक्टिस और कोचिंग के कारण छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल में स्पोर्ट्स सुविधाएं काफी मजबूत हैं. बड़ा प्लेग्राउंड, क्रिकेट पिच, फुटबॉल ग्राउंड, बैडमिंटन कोर्ट और एथलेटिक ट्रैक जैसी व्यवस्थाएं बच्चों को खेलों में एक्टिव बनाए रखती हैं. इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स कंपटीशन में नियमित रूप से भाग लेता है और कई कैटेगरी में पुरस्कार जीत चुका है. यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स में भी बराबर अवसर दिए जाते हैं.

नोट्रे डेम एकेडमी पटना की प्रमुख गर्ल्स स्कूलों में से एक है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स को भी काफी महत्व दिया जाता है. यहां बास्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स और योग जैसी गतिविधियों के लिए अच्छी व्यवस्था है. स्कूल की लड़कियां इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में लगातार हिस्सा लेती हैं और कई बार मेडल भी जीत चुकी हैं. स्पोर्ट्स टीचर्स और नियमित प्रैक्टिस की वजह से यहां छात्राओं का खेल प्रदर्शन लगातार बेहतर होता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.