सबसे पहले देखें सिलेबस
एक्सपर्ट और टीचर शुभम बताते हैं कि रीजनिंग के लिए सबसे पहले आपको सिलेबस देखना होगा. आप क्लैट का सिलेबस देख लीजिए कि क्या-क्या टॉपिक पूछे जाने हैं और हर दिन उन टॉपिक को देखिए, ताकि आपको याद रहे और आप सिलेबस के बाहर न जाएं. रीजनिंग का सबसे बड़ा फंडा है प्रैक्टिस. आप जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे, उतने ही तेज होते जाएंगे. इसका कोई शॉर्टकट नहीं है. दूसरी जरूरी चीज है कंसिस्टेंसी, यानी हर दिन प्रैक्टिस करना, एक दिन भी छोड़ना नहीं है.
खुद का आंकलन करें, फिर बनाएं स्ट्रेटजी
रीजनिंग के लिए आपको हर दिन कम से कम 2 घंटे निकालने होंगे. दिन में जो भी दो घंटे आपको आरामदायक लगते हों, वही समय तय कर लीजिए और रोज उसी समय रीजनिंग की प्रैक्टिस के लिए बैठिए. सबसे पहले आपको क्लैट के पिछले एग्जाम के क्वेश्चन पेपर देखने चाहिए. यह समझिए कि किस लेवल के सवाल पूछे गए हैं और आप उस लेवल से कितना नीचे या ऊपर हैं. पहले खुद को आंकना जरूरी है कि आप कहां खड़े हैं, उसी के हिसाब से अपनी स्ट्रेटजी बनानी होगी.
एक ही किताब को 20 बार लगाएं
आपके पास कम से कम 15 साल पुराने क्वेश्चन पेपर होने चाहिए. इसके अलावा बाजार से कोई अच्छी स्टैंडर्ड रीजनिंग की किताब ले सकते हैं, जैसे अरिहंत की बुक. उस किताब को कम से कम 15 से 20 बार लगातार हल करें. इस दौरान न कोई दूसरी किताब बनाएं और न ही दूसरा क्वेश्चन पेपर देखें. आपका पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ उसी किताब को 15 से 20 बार बनाने पर होना चाहिए.
मतलब यह कि आप उस किताब में एक्सपर्ट बन जाएं. इसके बाद आप एक और किताब ले सकते हैं. अगर कोचिंग की किताब या कोचिंग का प्रैक्टिस पेपर है, तो वह और भी बेहतर रहेगा. उसे भी 15 से 20 बार हल करें. कम से कम दो सोर्स में आपको पूरी तरह मजबूत हो जाना है.
7-8 महीने में हो जाएंगे चैंपियन
इसके बाद पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर लें, टाइमर सेट करें और सवाल हल करें. ध्यान दीजिए कि बार-बार समस्या कहां आ रही है और किस टॉपिक पर आप अटक रहे हैं. फिर उसी टॉपिक पर दोबारा जाएं और उसकी बार-बार प्रैक्टिस करें. इस तरह अपने लूपहोल को पहचानते रहें.
जब आप 15 साल के क्वेश्चन पेपर बिना किसी डाउट, बिना अटके और बिना परेशानी के अच्छे से सॉल्व करने लगेंगे, तब समझ लीजिए कि आप एग्जाम में बैठने के लिए तैयार हैं. ऐसा करने में ज्यादा से ज्यादा 7 से 8 महीने का समय लगेगा. इसके लिए बस हर दिन दो घंटे तय कर लीजिए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.