Exam Preparation Tips: 12वीं बोर्ड परीक्षा के तहत 27 फरवरी को इकोनॉमिक्स का पेपर होगा, जिसे लेकर छात्रों में चिंता है. कम समय में इकोनॉमिक विषय की तैयारी कैसे करनी चाहिए. इस पर एक्सपर्ट ने टिप्स दिए हैं.
पूरा कोर्स तैयार कैसे करें ?
इकोनॉमिक्स की शिक्षिका पूर्णिमा मिश्रा बताती हैं कि साल भर बच्चों को पूरा कोर्स तैयार कराया जाता है. इस दौरान पिछले पांच वर्षों के पेपर से चयनित प्रश्न प्री-बोर्ड में दिए जाते हैं, ताकि छात्रों को परीक्षा पैटर्न समझ में आए. विद्यार्थियों को टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए.एक ही विषय को लगातार पढ़ने के बजाय विषय बदल-बदल कर पढ़ना चाहिए, ताकि बोरियत न हो.
उन्होंने सलाह दी कि छात्रों को चिंता से दूर रहना चाहिए और ज्यादा तनाव लेकर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए. पढ़ाई से थकान महसूस हो तो थोड़ी देर संगीत सुन लें, टहलने जाएं या मेडिटेशन करें, इससे मन फिर से एकाग्र होता है.इकोनॉमिक्स में सीमांत उपयोगिता-कुल उपयोगिता संबंध, तटस्थता वक्र तथा मांग-पूर्ति के नियम से सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं. साथ ही डायग्राम को समझना और बनाना जरूरी है. सभी लंबे प्रश्न पाठ्यक्रम में ही शामिल हैं, इसलिए छात्र ब्लूप्रिंट के अनुसार तैयारी कर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.