Bihar Board 10th Admit Card: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं. स्कूल प्रिंसिपल को अपनी लॉग इन डिटेल की मदद से exam.biharboardonline.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड 10वीं की इंटर्नल असेसमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा 20 से 22 जनवरी तक होगी. जबकि, थ्योरी परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक होगी.
यह एडमिट कार्ड सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स के लिए मान्य होगा जो सेंट अप परीक्षा में पास हुए हैं. सेंट अप परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों के एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे. परीक्षार्थी अपने प्रिंसिपल से संपर्क कर हस्ताक्षरित और मुहरयुक्त एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.
दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए सुविधा
बिहार बोर्ड 10वीं के दिव्यांग छात्रों को बिहार बोर्ड कई स्पेशल सुविधाएं मुहैया कराएगा. स्वयं लिखने में समर्थ परीक्षार्थियों को श्रुति लेखक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. ऐसे परीक्षार्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.