Last Updated:
Begusarai School Closed News: बेगूसराय में बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम श्रीकांत शास्त्री ने आदेश जारी करते हुए बताया 11 से 13 जनवरी तक कक्षा 8 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 से 4:30 बजे तक चलेंगी. आंगनबाड़ी केवल भोजन वितरण के लिए खुलेंगे.
बेगूसराय: इन दिनों लगातार कड़ाके की ठंड औ गिरते न्यूनतम तापमान ने जिले के बच्चों की सेहत पर खतरा बढ़ा दिया है. घर में रहते तो बच्चें बीमार दिख रहे हैं.इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा एहतियाती कदम उठाया है. जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री (भा.प्र.से.) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर अस्थायी रोक लगा दी है. यह आदेश 11 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा. इस आदेश के तहत जिले के सभी प्री-स्कूल, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी .
कक्षा 9 से 12 तक के लिए अलग आदेश
हालांकि , जारी सूचना के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल पूरी तरह बंद नहीं किए गए हैं. इन कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक ही संचालित की जाएगी, ताकि बच्चों को सुबह की ज्यादा ठंड से बचाया जा सके. इसके अलावा प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं के लिए चल रही विशेष कक्षाओं और परीक्षाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है, ताकि छात्रों की तैयारी पर असर न पड़े.
दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खोलने की अनुमति
वहीं , जारी सूचना के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों को भी पूरी तरह बंद नहीं किया गया है. इन्हें केवल बच्चों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है. यानी बच्चे आकर भोजन ले सकेंगे, लेकिन नियमित गतिविधियां नहीं होंगी. जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन करें. आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को सौंपी गई है. प्रशासन की ओर से साफ कहा गया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
आपको बता दें कि बेगूसराय में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह और शाम को शीतलहर और कोहरे का असर साफ दिख रहा है. ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है. जिला प्रशासन का यह फैसला अभिभावकों के लिए भी बड़ी राहत माना जा रहा है. अब सभी की निगाहें मौसम पर टिकी हैं. अगर ठंड का असर आगे भी बना रहा तो आगे और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.