Last Updated:
Math Exam Preparation: मुकेश कुमार बताते हैं कि गणित में सबसे पहले छात्रों को एनसीईआरटी की किताब पर पूरा फोकस करना चाहिए. बोर्ड परीक्षा में अधिकतर प्रश्न सीधे एनसीईआरटी से ही पूछे जाते हैं.
गोड्डा. 12वीं बोर्ड परीक्षा नजदीक आ चुकी है और ऐसे में उन छात्रों की चिंता बढ़ गई है जो किसी कारणवश साल भर पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाए. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बचे हुए समय का सही उपयोग किया जाए, तो अब भी प्रथम श्रेणी (1st Division) के अंक हासिल करना संभव है. गोड्डा के जाने-माने 12वीं गणित शिक्षक मुकेश कुमार ने छात्रों के लिए कुछ बेहद कारगर ट्रिक्स और रणनीति साझा की है, जिससे कम समय में अधिक अंक लाए जा सकते हैं.
एनसीईआरटी से करें पढ़ाई
मुकेश कुमार ने सलाह दी कि छात्र छोटे प्रश्नों की बजाय दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों पर अधिक ध्यान दें, क्योंकि इनमें प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का होता है और सही तैयारी से सीधे अच्छे अंक मिल सकते हैं.
उन्होंने बताया कि लीनियर प्रोग्रामिंग प्रॉब्लम (LPP) एक ऐसा अध्याय है, जिससे प्रश्न आना लगभग तय रहता है. यह अध्याय ग्राफिकल मेथड से हल किया जाता है और अगर इसकी विधि और स्टेप्स अच्छे से समझ लिए जाएं, तो 5 अंक आसानी से हासिल किए जा सकते हैं. इसके बाद मैक्सिमा–मिनिमा का प्रश्न, जो एनसीईआरटी की नई किताब के चैप्टर 6.3 से पूछा जाता है, भी परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह भी 5 अंकों का सुनिश्चित प्रश्न माना जाता है.
इस तरह फस्ट डिवीजन
इसके अलावा चैप्टर 4.5 के प्रश्नों का पैटर्न लगभग एक जैसा होता है. मुकेश कुमार के अनुसार, अगर छात्र इस चैप्टर का मूल सूत्र और सॉल्व करने की तकनीक समझ लें, तो बिना ज्यादा परेशानी के पूरे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं. यह अध्याय भी 5 अंकों का होता है और स्कोरिंग माना जाता है.
वहीं चैप्टर 11.2 से शॉर्टेस्ट डिस्टेंस या दो रेखाओं के बीच कोण निकालने से संबंधित 7 से 8 प्रश्न होते हैं, जिनमें से कम से कम एक प्रश्न आना तय होता है. यह प्रश्न भी 5 अंकों का होता है. यानी इन चार प्रमुख अध्यायों के सूत्र और सवाल कंठस्थ कर लेने से ही छात्रों के करीब 20 अंक लगभग तय हो जाते हैं.
अंत में मुकेश कुमार ने छात्रों को सलाह दी कि वे वीडियो लेक्चर में बताए गए सूत्रों को भी याद कर लें और नियमित अभ्यास करें. सही रणनीति, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत से अब भी 12वीं गणित में प्रथम श्रेणी पाना पूरी तरह संभव है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.