विदिशा| शहर में नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाइट सुबह जल्दी बंद कर दी जाती है। जबकि उस समय अंधेरा रहता है। इससे सुबह की सैर पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्हें अंधेरी सड़कों पर चलना पड़ता है। इसके चलते कुत्तों द्वारा अंधेरे में काट लिए जाने का खतरा सताता है। इतना ही नहीं, सुबह के समय मंदिर जाने वाले लोगों को भी अंधेरी सड़कों के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए नगर पालिका को 6.30 के बाद ही स्ट्रीट लाइट बंद कराने का समय तय करना चाहिए। इससे आम लोगों को परेशानी न हो।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.