दुर्ग में वैशाली नगर थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 2 नाबालिग शामिल है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के सोने के आभूषण समेत नगदी रकम बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
वैशाली नगर थाना क्षेत्र रामनगर मुक्तिधाम की रहने वाली प्रार्थिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि घर में घुसकर आलमारी में रखे सोने के आभूषण और नगदी रकम अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई थी। घर के सदस्यों से कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रार्थिया की नाबालिग भतीजी ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार की है।
पूछताछ में बताया कि सोने के नेकलेस को अपने दोस्त रंजीत वर्मा को बेचे दिया थे। पुलिस ने रंजीत वर्मा को चोरी का सामान खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सोने का नेकलेस,सोने का मंगलसूत्र और नगदी रकम शामिल है जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 23 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी रंजीत वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं विधि से संघर्षरत बालक और बालिका को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.