दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां चार से ज्यादा चोरों ने बिल्डिंग ठेकेदार के घर से लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। प्रार्थी के मुताबिक सोने-चांदी के गहने के साथ कैश भी चोर चोरी कर ले गए हैं। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331(4) और 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया और सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। मामले में पीड़ित ने चोरी गए जेवरात से संबंधित करीब 18 बिल भी पुलिस को सौंपे हैं। पीछे के दरवाजे से घर के अंदर आए चोर
ग्राम मोतीपुर खम्हरिया रोड स्थित राम स्वरूप साहू ने थाना अमलेश्वर में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर से लाखों रुपए के जेवर और कैश की चोरी हुई है। प्रार्थी के अनुसार घर के बाहर मुख्य दरवाजे का लॉक टूटा नहीं था, लेकिन अंदर के कमरे का लॉक टूटा हुआ मिला। घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला भी तोड़ दिया गया था। अलमारी में रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे। पुलिस ने आंकी 3 लाख से ज्यादा की चोरी
पुलिस ने प्रार्थी के दिए गए बिल और जानकारी के आधार पर चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 3,18,070 रुपए आंकी गई है। हालांकि चोरी हुए सामानों में 34 नग सोने के जेवर और 14 नग चांदी के जेवर शामिल है। इसके अलावा लाखों रुपए कैश की भी चोरी होने की जानकारी दी गई है। घर बंद कर बाहर गए थे घूमने
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वे बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करते हैं और घरेलू काम से 25 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान 29 जनवरी को उनके पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही वे तुरंत वापस लौटे और देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। दीवारों पर पैरों के निशान थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चार लोगों से ज्यादा ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.