दुर्ग पुलिस ने लाखों रुपए के आभूषण चोरी मामले का खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश कर संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4,23,700 रुपए के आभूषण और कैश बरामद किया है। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में स्वामी मंडावी (34) निवासी रामनगर मुक्तिधाम ने 22 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 के बीच उनके मकान नंबर 203 से आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। नाबालिग भतीजी से हुई पूछताछ जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर शिकायतकर्ता की नाबालिग भतीजी से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी किए गए आभूषण अपने दोस्त रंजीत वर्मा को बेचने के लिए दिए थे। दोस्त रंजीत गिरफ्तार इसके बाद पुलिस ने कृष्णा नगर सुपेला निवासी रंजीत वर्मा (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी के आभूषण अन्य साथियों को बेचने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक सोने का नेकलेस (कीमत लगभग 2,50,000 रुपए), एक सोने का मंगलसूत्र (कीमत लगभग 1,70,000 रुपए) और 3,700 रुपए कैश बरामद किए। पुलिस ने आरोपी रंजीत वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, विधि से संघर्षरत बालक और बालिका को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.