डुमरांव थाना क्षेत्र के पूर्वी रेल फाटक स्थित हाईटेक अस्पताल परिसर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी करने वाला युवक देखने में सभ्य और समृद्ध लग रहा था, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्य
कठार गांव निवासी अमन कुमार सिंह अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर दवा लेने अंदर गए थे।
अमन के अस्पताल में प्रवेश करते ही एक युवक परिसर में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवक आत्मविश्वास के साथ अंदर आया, कुछ देर रुका और फिर बाहर निकल गया। उसने बिना किसी हड़बड़ी के अमन की बाइक उठाई और मौके से फरार हो गया। युवक का पहनावा और हाव-भाव ऐसा था कि किसी को उस पर शक नहीं हुआ।
सीसीटीवी फुटेज आने के बाद लोगों में आक्रोश पीड़ित अमन कुमार सिंह ने डुमरांव थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बुधवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। फुटेज देखकर लोग हैरान हैं कि एक सभ्य दिखने वाला युवक इतनी चालाकी से चोरी कैसे कर सकता है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की पहचान की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.