टीचर्स को मिलेगी कुल 86 दिन की छुट्टी
जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में विश्वविद्यालय के शिक्षकों को कुल 86 दिन का अवकाश प्रदान किया गया है, जिसमें रविवार भी शामिल हैं. वहीं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को कुल 66 दिन का अवकाश दिया गया है, जिसमें रविवार शामिल हैं. अवकाश सूची में कुल 10 रविवार शामिल होने के कारण वास्तविक रूप से शिक्षकों को 76 दिन तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को 56 दिन का अवकाश मिलेगा.
शिक्षकों को ज्यादा छुट्टियां
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों को शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की तुलना में 20 दिनों का अतिरिक्त ग्रीष्मावकाश दिया जाता है. हालांकि ग्रीष्मावकाश की अवधि में विश्वविद्यालय के कार्यालय खुले रहते हैं और इस दौरान शिक्षकेत्तर कर्मचारी नियमित रूप से प्रशासनिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्यों का संचालन करते हैं. इसके अतिरिक्त लोकभवन के निर्देशानुसार पांच प्रतिबंधित अवकाश भी इस सूची में शामिल किए गए हैं.
धार्मिक पर्व भी शामिल
अवकाश कैलेंडर में वर्ष भर के प्रमुख राष्ट्रीय, धार्मिक एवं क्षेत्रीय पर्वों को शामिल किया गया है. वर्ष की शुरुआत 1 जनवरी को नव वर्ष दिवस से होगी. जनवरी माह में सोहराय एवं बंदना (12 व 13 जनवरी), मकर संक्रांति (14 जनवरी), नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं बसंत पंचमी (23 व 24 जनवरी) तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा. इसके अलावा शब-ए-बारात 5 फरवरी को मनाई जाएगी.
कब किस चीज का अवकाश
मार्च माह में बहा पर्व (2 मार्च), होली (3 व 5 मार्च), रमजान का अंतिम शुक्रवार (20 मार्च) तथा सरहुल/ईद-उल-फितर (21 मार्च) का अवकाश निर्धारित किया गया है. रामनवमी (26 मार्च) और महावीर जयंती (31 मार्च) भी अवकाश सूची में शामिल हैं. अप्रैल माह में गुड फ्राइडे (3 अप्रैल), पवित्र शनिवार (4 अप्रैल), ईस्टर सोमवार (6 अप्रैल) तथा डॉ. अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) मनाई जाएगी.
मई में इतनी छुट्टियां
मई में बुद्ध पूर्णिमा/मजदूर दिवस (1 मई) और ईद-उल-जुहा (27 मई) का अवकाश रहेगा. जून में मोहर्रम (26–27 जून) तथा 30 जून को हूल दिवस मनाया जाएगा. अगस्त में चेहल्लुम (4 अगस्त), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), सावन का अंतिम सोमवार (24 अगस्त), ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (26 अगस्त) और रक्षाबंधन (28 अगस्त) शामिल हैं.
सितंबर-अक्टूबर की छुट्टियां
सितंबर माह में जन्माष्टमी (4 सितंबर), गणेश चतुर्थी (14 सितंबर), विश्वकर्मा पूजा (17 सितंबर), कर्मा पूजा (22–23 सितंबर) और अनंत चतुर्दशी (25 सितंबर) का अवकाश घोषित किया गया है. अक्टूबर में गांधी जयंती (2 अक्टूबर), महालय (10 अक्टूबर) तथा दशहरा, दीपावली, भगवान बिरसा मुंडा जयंती, राज्य स्थापना दिवस और छठ पूजा के अवसर पर 16 से 21 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा.
नवंबर-दिसंबर के हॉलीडे
नवंबर में गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा (24 नवंबर) और दिसंबर माह में 25 से 31 दिसंबर तक क्रिसमस एवं शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह अवकाश कैलेंडर शैक्षणिक गतिविधियों की सुचारू योजना बनाने में सहायक होगा और सभी संबंधितों से इसका पालन करने का आग्रह किया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.