गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगराह मोहल्ला में चबूतरा नुमा प्राचीन शिव मंदिर स्थित है, जो क्षेत्रीय लोगों के लिए आस्था का केंद्र है तथा यहां नियमित रूप से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बताया गया कि शराब के नशे में धुत मोहम्मद रिजवान उर्फ रज्जू नामक युवक ने रात लगभग साढ़े नौ बजे मंदिर परिसर में पेशाब कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने युवक को शिवलिंग पर पेशाब करते हुए देखा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसका विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक तथा हिंदूवादी संगठनों के लोग एकत्र हो गए।
ये भी पढ़ें- MP News: ग्वालियर के डबरा में नवग्रह पीठ कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़, एक महिला की मौत, सात घायल
इसी दौरान मौका पाकर आरोपी युवक फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। धार्मिक भावना को आहत करने की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 196, 298 एवं 299 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है और उसे शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की बात कही गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.