जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने सोमवार को एक ड्रग तस्कर की करीब 55 लाख की संपत्ति जब्त कर ली। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित संपत्ति के खिलाफ की गई।
पुलिस के मुताबिक यह दो मंजिला रिहायशी मकान गुलाम मोहम्मद खांडे का है, जो शोपियां के जेरकन केलर इलाके का निवासी है। जांच में पाया गया कि यह संपत्ति अवैध रूप से ड्रग्स और नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित धन से बनाई गई थी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया विधिवत रूप से पुलिस टीम, कार्यकारी मजिस्ट्रेट, लंबरदार और चौकीदार की मौजूदगी में पूरी की गई, ताकि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.