भले पंजाब पुलिस नशे के विरुद्ध अभियान चला रही हो, लेकिन नशा तस्करों का जाल गांव और गलियों तक पहुंच गया है। लुधियाना में हर क्षेत्र में चिट्टे जहर पहुंच गया है, युवा इसके गिरफ्त में आकर अपना सबकुछ बरबाद कर रहे हैं। लुधियाना के ताजपुर रोड से एक नया वीड
इस वीडियो ने शहर में बढ़ते नशे के कारोबार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे लुधियाना के ‘चिट्टे का गढ़’ बनने की आशंका जताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक महिला और एक युवक खुलेआम ‘चिट्टा’ (हेरोइन) का इंजेक्शन लगाते हुए स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने मौके से सिरिंज उठाकर कैमरे पर दिखाई, यह भी बताया कि नशेड़ी निजी अंगों में इंजेक्शन लगाकर नशा कर रहे थे।
चिट्टे का महानगर बन रहा पंजाब
मौके पर कई इस्तेमाल सिरिंज और ‘चिट्टे’ की पुड़ियां भी पड़ी मिलीं। वीडियो बनाने वाले युवक ने दावा किया कि वह इस जगह पर कई बार आया है। हर बार किसी न किसी को नशा करते देखता है। उसके अनुसार, गंदे नाले के पास एक छोटी सी जगह है, जहाँ रोज़ाना नशेड़ी इकट्ठा होते हैं। नशे की सप्लाई कहाँ से होती है, यह आज तक पता नहीं चल पाया है। युवक ने यह भी कहा कि लुधियाना अब महानगर नहीं, बल्कि ‘चिट्टे’ का एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है
पुलिस का दावा गिरफ्तार करते हैं फिर भी नहीं सुधरते
इस संबंध में ताजपुर क्षेत्र के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने कहा कि उनके इलाके में कोई भी ‘चिट्टा’ का सेवन नहीं करता। उन्होंने दावा किया कि पुलिस रोज़ाना गश्त करती है और कई लोगों को पकड़कर जेल भेजा गया है, लेकिन वे फिर वापस आ जाते हैं। इस बयान के ठीक उलट वीडियो में खुलेआम नशा करते युवक, पड़ी हुई सिरिंज्स और पुड़ियां साफ दिखाई दे रही हैं, जो पुलिस के दावों को सीधे तौर पर चुनौती देती हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.