जम्मू संभाग के सांबा, राजोरी और पुंछ जिले में रविवार की शाम को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कई अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोनों की घुसपैठ देखी गई। राजोरी के नौशेरा में ड्रोन को गिराने के लिए फायरिंग की तो पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना को निशाना बनाते हुए गोलीबारी कर दी। अधिकारियों ने ड्रोन की घुसपैठ की बात कही है किंतु पाकिस्तानी गोलीबारी के बारे में कोई सैन्य या आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए और कुछ मिनट भारतीय सीमा के भीतर मंडराने के बाद पाकिस्तान लौट गए। सूत्रों ने बताया कि राजौरी में एलओसी के पास नौशेरा सेक्टर में एलओसी से सटे बाबा खोड़ी और गन्या गांव के पास शाम करीब 6:30 बजे ड्रोन की घुसपैठ हुई। इसे मार गिराने के लिए भारतीय सेना के जवानों ने दोनों गांवों की तरफ से फायरिंग की। इसके बावजूद ड्रोन भारतीय क्षेत्र में मंडराता रहा तो सेना ने एंट्री ड्रोन सिस्टम को सक्रिय कर इससे गोलियां दागीं। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की सीमा में चला गया। इसी दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चाैकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.