गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में नए साल के पहले दिन एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली। यूनिवर्सिटी की टीचिंग एसोसिएशन, नॉन-टीचिंग एसोसिएशन और ऑफिसर एसोसिएशन पहली बार एक साझा मंच पर एकजुट हुईं।
तीनों एसोसिएशनों ने कर्मचारियों के अधिकारों और यूनिवर्सिटी के बड़े हितों को ध्यान में रखते हुए मिलकर संघर्ष करने का ऐलान किया है। तीनों एसोसिएशनों के प्रधानों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें यूनिवर्सिटी और कर्मचारियों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एक कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने का फैसला लिया गया, जिसके तहत टीचिंग, नॉन-टीचिंग और ऑफिसर वर्ग से जुड़े सभी मुद्दों को मिल-जुलकर उठाया जाएगा।
टीचिंग एसोसिएशन के प्रधान डॉ. बलविंदर सिंह, नॉन-टीचिंग एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सिंह नागरा और ऑफिसर एसोसिएशन के प्रधान मनप्रीत सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी के हितों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से बनती वित्तीय सहायता और ग्रांट नहीं दी गई तो तीनों एसोसिएशनों को सड़कों पर उतरकर संयुक्त आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। टीचिंग एसोसिएशन के प्रधान डॉ. बलविंदर सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी पहले ही गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है। इसके बावजूद पंजाब सरकार द्वारा पिछले चार महीनों की करीब 33 करोड़ रुपए की बनती ग्रांट जारी नहीं की गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.