कुछ ही दिन में गर्मी की दस्तक होने वाली है और ऐसे में गर्मियों में फलों का राजा आम बाजार में खूब धूम मचाता है. वहीं किसान आम के बगीचे को सालभर तैयार करते हैं उनके लिए फरवरी का महीना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. कारण साफ है. इस समय पेड़ में मंजर आता है लेकिन ध्यान रहे कि इस समय सावधानी भी बरतनी बहुत जरूरी होती है. इसी को लेकर नीचे कई टिप्स दी गई हैं.
दरअसल, फरवरी के महीने में मंजर के साथ-साथ कीट और पतंगों का हमला भी शुरू हो जाता है. ये कीट पेड़ों पर अंडे देना शुरू कर देते हैं. अगर समय रहते इन पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो ये मंजर और छोटे-छोटे फल यानी टिकोले को नुकसान पहुंचाते हैं. एक बार कीट पेड़ पर पूरी तरह चढ़ गया, तो पूरा फल बर्बाद होने का खतरा रहता है. आम बागवानी कर रहे किसान मिथुन रजक बताते हैं कि अगर किसान चाहते हैं कि अप्रैल के महीने में आम का पूरा पेड़ फलों से लदा हुआ नजर आए, तो फरवरी में सही समय पर कृषि रसायनों का छिड़काव बेहद जरूरी है. इससे न सिर्फ मंजर की संख्या बढ़ती है, बल्कि फल गिरने की समस्या भी कम हो जाती है.
इस दवाई के छिड़काव के फायदे
आम के पौधों में सोनोफिन, रोगर और प्लानोफिक्स का छिड़काव करना चाहिए. इन तीनों दवाओं का उपयोग इस तरह करें कि 15 लीटर पानी में 5 एमएल तीनों कृषि रसायन मिलाकर घोल तैयार करें और पूरे पेड़ पर अच्छे से छिड़काव करें. इन दवाओं के फायदे साफ हैं. आम के पौधों में ज्यादा मंजर आते हैं, मंजर से बने टिकोले टूटकर नीचे नहीं गिरते, कीट-पतंग का प्रकोप नहीं लगता, फलन में कोई रुकावट नहीं आती.
15 दिनों के अंतराल मे करें दोबारा छिड़काव
15 दिनों के अंतराल पर दोबारा प्लानोफिक्स और रोगर को मिलाकर छिड़काव जरूर करें. इससे फल की पकड़ और मजबूत होती है. छिड़काव हमेशा सुबह या शाम के समय ही करें. तेज और चिलचिलाती धूप में दवा का छिड़काव करने से नुकसान हो सकता है और दवा का असर भी कम हो जाता है. अगर किसान फरवरी के महीने में यह सभी जरूरी उपाय सही तरीके से कर लेते हैं, तो अप्रैल आते-आते आम का पेड़ फलों से लदा हुआ नजर आएगा, और पैदावार भी शानदार होगी. सही समय पर सही देखभाल यही आम बागवानी में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.