- कॉपी लिंक
बिजनौर की जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक निर्वाचक नामावलियों के विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई, जिसमें निर्वाचक नामावलियों और सर्विस वोटर्स के आलेख्य प्रकाशन तथा एमएलसी नामावलियों के अंतिम प्रकाशन पर चर्चा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रकाशित आलेख्य का अवलोकन करें।
उन्होंने कहा कि उपलब्ध कराई जा रही निर्वाचन नामावलियों का गहन अध्ययन कर यदि कोई दावा या आपत्ति करनी हो, तो उसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि उनका निस्तारण किया जा सके।

उन्होंने बताया कि आलेख्य प्रकाशन आज (मंगलवार) से जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (तहसील) में संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा, तथा प्रत्येक पदाभिहित स्थलों (मतदान केंद्र) एवं मतदेय स्थलों पर संबंधित पदाभिहित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। इन सभी स्थलों पर आलेख्य मतदाता सूची जनसामान्य के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।
दावे और आपत्तियां 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) तक प्राप्त की जाएंगी। निर्वाचन आयोग द्वारा इनके निस्तारण के लिए 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चार अर्हता तिथियां निर्धारित की गई हैं। उपरोक्त अवधि के दौरान यदि कोई मतदाता 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के अतिरिक्त 01 अप्रैल 2026, 01 जुलाई 2026 या 01 अक्टूबर 2026 को अर्ह हो रहा है, तो ऐसे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म-6 (अनुलग्नक-IV) के साथ आवेदन कर सकते हैं।
भरकर सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर सकता है। निर्वाचक नामावली की किसी प्रविष्टि में संशोधन करने / मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रतिस्थापन / दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन करने/निवास परिवर्तन हो जाने के संबंध में फार्म-8 एवं घोषणा पत्र भरकर सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराया जा सकता है। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वान्या सिंह, राजनीतिक दल भाजपा से धीर सिंह, समाजवादी पार्टी से अख़लाक़ उर्फ पप्पू एवं मुहम्मद ख़िज़्र, बहुजन समाज पार्टी से मुहम्मद सिद्दीक मौजूद थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.